ब्रूनेई के सुल्तान का एलान, क्रिसमस मनाने पर होगी पांच साल की सजा

बन्दर सेरी बेगवन :ब्रूनेई दुनिया का पहला ऐसा देहा है जिसने अपने यहाँ क्रिसमस के मानाने पर पाबंदी लगाई है। यहां के सुल्तान ने क्रिसमस मानाने वालों पर पांच साल के लिये जेल हो की सजा का एलान किया है। हालांकि देश के गैर-मुस्लिम लोगों को अपने समुदाय के बीच क्रिसमस मनाने की इजाजत होगी, लेकिन उन्हें भी इस दौरान अपने समुदाय के भीतर ही रहना होगा।

सुल्तान के फरमान के बाद यदि किसी भी मुस्लिम को इस मौके पर सांता क्लॉज की टोपी पहने या क्रिसमस की बधाई देते हुए पाया गया तो जेल की सजा भुगतनी होगी। ब्रुनेई के संस्कृति मंत्री ने अपने एक बयान में कहा, ‘यह क्रिसमस के खुलेआम उत्सव पर नियंत्रण पाने के लिये किया गया है। क्रिसमस के उत्सव से हमारी इस्लामिक आस्था प्रभावित होती है।

गैर मुस्लिमों ने यदि मुस्लिमों को उत्सव में शामिल किया तो उन्हें भी सजा हो सकती है। कभी ब्रिटेन का औपनिवेशिक देश रहे ब्रूनेई में निरंकुश मुस्लिम राजशाही है। बोर्नियो द्वीप पर स्थित इस रूढ़िवादी मुस्लिम देश के सुल्तान ने यह विवादित फरमान जारी किया है। करीब सवा चार लाख की आबादी वाले इस संपन्न देश में 65 फीसदी जनसंख्या मुस्लिम है।