रांची 3 जुलाई : भाजपा के रियासती सदर डॉ रवींद्र राय ने इलज़ाम लगाया है कि कांग्रेस आज़ाद असेंबली रुक्न और इलाकाई पार्टियों को ब्लैकमेल कर रियासत में हुकूमत बनाने की कोशिश कर रही है।इनमें एक दर्जन से ज्यादा ऐसे मुलजिम असेंबली रुक्न शामिल हैं, जिनके खिलाफ जांच चल रही है।
कई अस्सेम्ली रुक्न गुमनाम हैं। ऐसे में अगर हुकूमत बनती है, तो यह रियासत के लिए बाद किस्मती होगा। यह ब्लैकमेल कर बनायी गयी हुकूमत होगी। सदर राज की नाकामी और अपने कुकर्मो को छिपाने के लिए कांग्रेस हुकूमत बनाना चाहती है। वह दारुल हुकूमत में सहफियों से बातचीत कर रहे थे।
डॉ राय ने कहा कि अगर हुकूमत बनानी ही थी, तो साढ़े पांच माह इंतजार क्यों किया गया, कांग्रेस और झामुमो को वाजेह करना चाहिए। राजभवन ने सदर ईमारत को धोखे में रखने का काम किया है। कांग्रेस की मंसूबों के तहत ही सदर ईमारत को इत्तेला दी गयीं। मिस्टर राय ने कहा कि अगर हुकूमत बनती है, तो रियासत में दूसरी बार सियाह बाब लिखा जायेगा।
जब पहली बार कांग्रेस के हिमायत में हुकूमत बनी, तब हुकूमत के आधे से ज्यादे वजीर जेल गये। एक बार फिर कांग्रेस के हिमायत में हुकूमत बनायी जा रही है, झामुमो कायेदिनों को यह ज़ेहन रखना चाहिए। कांग्रेस आने वाले लोकसभा इन्तेखाबात को देखते हुए झारखंड की सियासत को अपने मुताबिक चलाने की कोशिश कर रही है। झामुमो को इसका मोहरा बनाया जा रहा है।