भगवा चोले में चलाता था सेक्स रैकेट का धंधा :

images(14)

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर : इच्छाधारी संत के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद उर्फ राजीव रंजन उर्फ शिवा द्विवेदी के रैकेट में 600 से ज्यादा हाई प्रोफाइल लड़कियां थीं। भीमानंद इन लड़कियों का इस्तेमाल अपने धंधे के लिए करता था और लड़कियां अपने करियर और पेशे के लिए बाबा के क्लाइंट्स का बिस्तर गर्म करती थीं।

भीमानंद का असली चेहरा तब सामने आया जब सेक्स रैकेट में फंसने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया।भगवा चोला पहनकर अकिदे की आड़ में इच्छाधारी बाबा तकरीरों के बहाने लड़कियों को फंसाकर सेक्स रैकेट का धंधा चलाता था।

उसके पास 2500 करोड़ की दौलत होने के सबूत मिले हैं। बाबा का असली चेहरा रात अंधेरे में नजर आता था। जब वो रात को गेरुआ कपड़े उतारकर जींस और फैशनेबल टीशर्ट पहनकर घूमता था।हाथों में मोबाइल और महंगी कारों शौकीन था। वो रात के अंधेरे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाता था।

कुछ साल पहले साउथ दिल्ली में पुलिस ने जाल फैला कर दो कारों को रोका। इसके साथ ही एक हाईप्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इसमें आठ लोग पकड़े गए थे। जिनमें छह लड़कियां थीं और उन में से दो एयरहोस्टेस थीं। इन लड़कियों को भीमानंद के दो गुर्गे कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के पास ले जा रहे थे।