भाजपा का घोषणापत्र जारी, राम मंदिर और तीन तलाक का मामला भी शामिल

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए दावा किया है कि इस बार भाजपा राज्य में दो तिहाई से सरकार बनाने जा रही है। अमित शाह ने कहा कि हम अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए संवैधानिक कोशिश करेंगे। साथ ही तीन तलाक के मुद्दे पर राज्य की मुस्लिम महिलाओं से राय ली जाएगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ 18 के अनुसार अमित शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। हम यूपी को प्रगतिशील राज्य बनाना चाहते हैं। भाजपा इस प्रतिबद्धता के साथ यहां आई है कि वह जनता के हर सपने को पूरा करेगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। मसलन हर जिले में तीन महिलाओं केलिए थाने होंगे और महिलाओं से संबंधित अपराधों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। अमूल की तरह यूपी में डेयरी शुरू की जाएगी। बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बुंदेलखंड में विकास बोर्ड बनाया जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिनों में चेक से करेंगे।

घोषणापत्र में स्नातक तक लड़कियों और 12 वीं तक लड़कों को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई है। स्कूल कॉलेज सहित विश्वविद्यालय में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा होगी। एक साल तक लैपटॉप के साथ 1 जीबी डाटा मुफ्त में मिलेगा। 5 साल में यूपी में 24 घंटे बिजली देने का वादा है। यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पुलिस के खाली पद भरे जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार पार्टी ने यूपी में परीक्षण किया है। जैसे काले धन के खिलाफ हमने अभियान चलाया। परिवर्तन यात्रा और यूपी के मन की बात ‘के माध्यम से हम आम लोगों की राय जानने की कोशिश की। हमें उम्मीद है कि इससे चुनाव में हमें ज़रूर फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यूपी में बनने पर हम उसे बीमार राज्य की सूची से बाहर होगा। इस बार भाजपा का घोषणापत्र 9 भागों में विभाजित किया गया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘लोक संकल्प पत्र’ दिया है।