भाजपा के पे-रोल पर हैं नकवी: लालू

राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजद) चीफ लालू प्रसाद यादव ने भजापा के अहम लीडर मुख्तार अब्बास नकवी पर निशाना लगाया है। उन्होंने नकवी को भाजपा के “पेरोल” पर काम कर रहा लीडर बताया है।

लालू ने जुमेरात के रोज़ टि्वटर पर लिखा कि जिस दिन नकवी कम्युनल बात नहीं बोलेंगे, बीजेपी उन्हें पार्टी से निकाल देगी। टि्वटर पर सरगर्म रहने वाले लालू ने बिहार इंतेखाबात के मद्देनजर भी भाजपा पर तब्सिरा किये है। उन्होंने लिखा है कि बिहार इंतेखाबात से पहले भाजपा चूहे की तरह दुम उठाकर भाग रही है।

गौरतलब है कि मुख्तार अब्बास नकवी गोमांस (बीफ) पर दिए गए अपने बयान की वजह से अपोजिशन के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा था कि बीफ खाने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उनके इस बयान की चौतरफा बुराई हुई थी। खुद उन्हीं की पार्टी यूनियन होम मिनिस्टर किरण रिजिजू ने उनके इस बयान को “जारिहाना” बताया था।