भाजपा के बाद अब अकाली दल को भी लग सकता है बड़ा झटका, प्रगट सिंह हो सकते हैं आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली: पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा के बाद अब शिरोमणि अकाली दल को भी बड़ा झटका लग सकता है। निलंबित दो विधायकों में से एक विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

अकाली दल ने अपने विधायक प्रगट सिंह और इंद्रवीर सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि ये दोनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। प्रगट सिंह पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार प्रगट सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा से नवजोत सिंह सिद्धू के बाद विधायक प्रगट सिंह भी अगर आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाते हैं, तो यहाँ बड़ा लाभ हो सकता है।