भाजपा के मंत्री का जवाब, जब भगवान राम भी परेशानियां खत्म नहीं कर पाए, तो हम क्या कर सकते हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश के एक मंत्री से जब परेशानियों के संबंध में एक सवाल किया गया तो उन्होंने जो बयान दिया वह चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम भी परेशानियां खत्म नहीं कर पाए, तो वे क्या कर सकते हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन गुरुवार को शहडोल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। एक हिंदी अखबार के अनुसार जब उनसे जनता की परेशानियों का निवारण न होने के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि जब भगवान राम भी परेशानियां खत्म नहीं कर पाए, तो हम क्या कर सकते हैं।
साथ ही साथ उन्होंने कर्मचारियों पर भी अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मूर्ख हैं, उन्हें फोन सुनने चाहिए। हालांकि बाद में वे समस्याओं के निराकरण के बारे में भी बात करते नजर आए। मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ता के मुद्दों खत्म करने का निर्देश दे दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिजली की समस्याओं को जल्द हल कर लिया जाएगा। साथ ही साथ खराब ट्रांसफार्मर भी बदल जाएंगे और कर्मचारियों की कमी को दूर करने की कोशिश की जाएगी।