वजीरे आला नीतीश कुमार ने भाजपा के वजीरे आजम ओहदे के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बनारस की आवाम समझदार है। वह मुनासिब फैसला करेगी। इंतिख़ाब तबलिग से लौटने के बाद पटना हवाई अड्डे पर कहा कि बनारस लोकसभा सीट के इंतिख़ाब को वह ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। बनारस से मुश्तरका उम्मीदवार के सवाल पर वजीरे आला ने कहा कि वहां कई पार्टी हैं। कई लीडर हैं। हालात अलग-अलग हैं। ऐसे में इत्तीहाद का उम्मीदवार होगा या नहीं यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन इस सीट को लेकर ज्यादा अहमियत क्यों दी जाये? उन्होंने कहा कि लोग तो चाहते भी हैं कि इस सीट के इंतिख़ाब को तरजीह मिले।
वजीरे आला ने कहा कि बिहार में अवामी रुझान कहीं और है। कुछ लोग बनावटी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंतिख़ाब रिजल्ट जब आयेगा, तो सब पता चल जायेगा। रिजल्ट के जरिये बिहार के लोग अपने हक को हासिल करने का अहद लेंगे। वजीरे आला ने भाजपा के काम पर भी जम कर निशाना लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी (भाजपा) में सीनियर और बुजुर्ग लीडरों को किनारे किया जा रहा है। पार्टी मजहब की बात करती है। वे भगवान को बेचते हैं,लेकिन अपने बुजुर्गो को ही पार्टी से निकाल बाहर कर रहे हैं। वजीरे आला ने कहा कि भाजपा जबसे नये अवतार में आयी है,वह अपनी पार्टी को ही ठीक नहीं रख सकती है। मुल्क को भी ठीक से नहीं रख सकती है। भाजपा को जिसने आगे बढ़ाया। सभी दरकिनार कर दिये गये। अब भाजपा में एक सख्स की पूजा हो रही है। उस पार्टी में सदर की क्या हालत है। यह इससे पता चलता है कि उन्होंने ट्विट किया कि भाजपा की हुकूमत बनने जा रही है, लेकिन आधे घंटे के अंदर उन्हें अपने बयान से पीछे हटते हुए भाजपा की जगह एक शख्स का नाम डाल दिया।