हरियाणा के लीडर और भाजपा किसान मोर्चा के क़ौमी सदर ओ.पी. धनखड़ ने इतवार को मुतनाज़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- रियासत में भाजपा की हुकूमत बनी तो बिहार से लड़कियां लाकर उन्हें दुल्हनें दिलाएंगे। इस पर रद्दो अमल भी सख्त हुई। तनाज़ा बढ़ा तो धनखड़ ने सफाई दी कि वे बिहार से गैर कानूनी तौर से लाई जाने वाली लड़कियों का मुद्दा उठा रहे थे जिन्हें हरियाणा के खानदान में इज्ज़त नहीं मिलता। धनखड़ हरियाणा के जींद में किसान मोर्चे के सम्मेलन को खिताब कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘भाजपा को मजबूत करने का मतलब है उन कुंवारों को दुल्हन मिलना है जिन्हें इस रियासत में नहीं मिलीं।
और जो एक-एक गांव में 150-200 की तादाद में घूम रहे हैं, जो दुल्हनों से महरूम हैं। मैं जब अपने इंतिख़ाब इलाक़े में घूम रहा था तब हर गांव में लोग बता रहे थे कि लड़कियां बिहार से ला रहे हैं। मैंने कहा था कि कोई बात नहीं। इस दिक्कत को भी दूर करेंगे। सुशील मोदी मेरा यार है। रिश्ते कराएंगे तो ढंग से कराएंगे, उस तरह से लेना-देना छुड़वा देंगे।’
कांग्रेस लीडर शोभा : झा ने कहा, आपको लगता है कि धनखड़ के खिलाफ भाजपा कार्रवाई करेगी। उनका बयान खातून के ताईन भाजपा के असुलों की झलक दिखाता है।
मरकज़ी वजीरे दाख्ला राजनाथ सिंह ने इस तनाज़ा से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मैंने धनखड़ का बयान सुना नहीं है, इसलिए इस बारे में कुछ कह नहीं सकता। वहीं, बिहार भाजपा के लीडर सुशील मोदी ने धनखड़ का बचाव किया।
उन्होंने कहा, ‘धनखड़ ने यह कहा है कि बिहार के गरीब घरों से लोग लड़कियां खरीदकर हरियाणा ले जाते हैं। पैसा देकर लाए जाने पर हरियाणा के खानदानों में उन लड़कियों को इज्जत नहीं मिलती। धनखड़ ने यही कहा है कि हमारी हुकूमत बनेगी तो लड़कियों की खरीद-फरोख्त रोकेंगे और कानूनी तरीके से जो शादी करना चाहते हैं, उनकी मदद करेंगे।’
शरद बोले : ये फालतू आदमी है। शादी तो अपने आप होती है।
लालू बोले : उनकी मरम्मत करानी चाहिए, हम उनके कान कटवा देंगे।
सुशील मोदी बोले : खरीद-फरोख्त से शादी रोकने को कानूनी शादी की बात कही।
धनखड़ की सफाई : मैंने बाकाईदा शादी की बात कही थी।