भाजपा नेता राजा सिंह के ख़िलाफ़ 43 मामले

हैदराबाद: भाजपा के पूर्व नेता राजा सिंह के ख़िलाफ़ 43 मुक़द्दमे दर्ज हैं गोशा महल के भाजपा उम्मीदवार की हैसियत से अपना नामांकनपत्र‌ दाख़िल करते हुए राजा सिंह ने रिटर्निंग अफ़्सर को बताया कि उनके ख़िलाफ़ हैदराबाद की विभिन्न‌ पुलिस स्टेशनों के अलावा राज्य‌ भर में 43 मुक़द्दमे का सामना है। इन्होंने अपने संपत्ति की जानकारी भी पेश की जिसके मुताबिक़ राजा सिंह को3 करोड़ से ज्यादा संपत्ति हैं जिनमें बैंक फिक्स्ड डिपाज़िट, मकान, जे़वरात और दूसरे शामिल हैं।