भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के तमाम हॉर्डिंग को कालिख से पोता

लखनऊ। धूमधड़ाके से बसपा से भाजपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत में एटा में लगे तमाम होर्डिंग पर किसी ने रातों रात कालिख पोत दिया। इससे इलाके का सियासी माहौल गरमा गया है।
बता दें कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सम्मान में सोमवार को एटा में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया था। इसके लिए उनकी तस्वीरों वाले होर्डिंग पूरे शहर में लगाए गए थे। मगर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्त्ता उस समय हैरान रह गए। जब सारे के सारे हॉर्डिंग पर कालिख लगा पाया। किसी ने तमाम होर्डिंग पर कालिख पोत डाला था। विशेष कर उनकी तस्वीरों को निशाना बनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह की इस बारे में प्रतिक्रिया है कि उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए हैं, इसलिए ऐसे कृत कर रहे हैं। ऐसी आशंका मौर्या के साथ बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए अजय यादव ने भी ज़ाहिर की है। वैसे अधिकांश भाजपाइयों ने इसके लिए बसपा और एसपी को ज़िम्मेदार ठहराया है।