भाजपा ने गुजरात के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें मुख्य रूप से सौराष्ट्र की सीटें हैं।

भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के सेक्रेटरी और केंद्रीय मंत्री जित प्रकाश नड्डा ने इस सूची को यहां जारी किया। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 70 उम्मीदवारों और दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों का पहले ही ऐलान कर दिया है। इस सूची के साथ उसने 134 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कल रात 77 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।