भाजपा भगवान राम का इस्तेमाल सियासी फायदे के लियें कर रही है :आज़म खान

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान ने आरोप लगाया है कि भाजपा भगवान राम और राम मंदिर के मुद्दे का इस्तेमाल आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक फायदा लेने के लिए कर रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या राम की जन्मस्थली है लेकिन भाजपा नेताओं और प्रवचनकर्ताओं को विभिन्न राम मंदिरों में से असली राम मंदिर की पहचान करनी चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे को भलीभांति जानती है। इसलिए वह राजनैतिक फायदा लेने के लिए भगवान राम और राम मंदिर के मुद्दे का इस्तेमाल करने के लिए दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है।’’ खान यहां कल शाम इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा फैक्टरी का उद्घाटन करने से इतर मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। वह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक हैं।