भाजपा में शामिल होने वाले विधायक ‘श्यामकुमार’ को कांग्रेस को निकाला

कांग्रेस ने आज पार्टी के विधायक ‘थाऊनाओजम श्यामकुमार सिंह’, जिन्होंने भाजपा से जुड़ कर मंत्री के रूप में शपथ ली उन्हें निष्कासित कर दिया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सिंह की प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए निष्कासित कर दी है, पार्टी ने एक बयान में बताया।

सिंह इंफाल के पूर्वी जिले के एंड्रॉ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुने गए थे।

वे उन आठ मंत्रियों में से एक थे जिन्होंने मुख्यमंत्री एन.बिरेन सिंह के साथ शपथ ली थी।