भाजपा विधायक पन्नालाल विराट कोहली को बताया देशद्रोही

भोपाल : देश में बीजेपी के कुछ राजनीतिक नेतागण लोगों को देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बांटते फिर रहे है। ऐसे नेता की फेहरिस्त तो बहुत है पर मध्यप्रदेश के विधायक पन्नालाल शाक्य और उत्तर प्रदेश से ब्रजबिहारी राजपूत देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने की होड़ में अभी नए शामिल हुए हैं।

क्या पहने, क्या बोले, क्या खाए, कहाँ जाए, किसको वोट दे, किस पार्टी का समर्थन करे, यह सब हमें समझाया जा रहा रहा है। अगर उनके कहे अनुसार नही चले तो हो सकता है की आपको देशद्रोही का सर्टिफ़िकेट दे दिया जाए।

अभी तक तो कुछ आम लोगों को ही नसीहत मिल रही थी पर अब ये नसीहत बड़े लोगों के दरवाज़े तक भी जाने लगी है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इटली के सीएना में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली। यह शादी बहुत ही गोपनीय और आलीशान तरीक़े से हुई।

हालाँकि यह सब निजी मामला है की कोई शख़्स कहाँ और कैसे शादी करेगा। लेकिन भाजपा के एक विधायक अब यह भी तय करेंगे। इसलिए उन्होंने विराट को राष्ट्रद्रोही क़रार देते हुए कहा की विदेश में शादी कर उन्होंने देशभक्ति का काम नही किया है। मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने उक्त विचार प्रकट किए। एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुँचे पन्नालाल ने विराट को नसीहत देते हुए यह भी कहा की उन्हें अपनी शादी में इतना ख़र्च नही करना चाहिए था।
उन्होंने बच्चों को देश के प्रति समर्पित रहने को लेकर ज्ञान देते हुए विराट कोहली का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा,’ देश के लिए खेलने वाले कप्तान कोहली ने अनुष्का शर्मा से विदेश में शादी कर ली, इसे देशभक्ति नहीं कहते। देश का पैसा विदेश में खर्च कर रहे हो ये गलत है। आप देश के लिए खेल रहे हो, पैसा कमा रहे हो और शादी विदेश में जाकर कर रहे हो, यह देशभक्ति नहीं राष्ट्रद्रोह है। विराट और अनुष्का ने जितना पैसा खर्च किया उससे कितने गरीबों को सड़क और बिजली मिल सकती थी। विराट और अनुष्का ने करोड़ो लोगों की चाहत का अपमान किया है।’