वाशिंगटन। अमरीका में सीनेट ने विदेश मंत्रालय में एक अहम प्रशासनिक पद पर प्रतिष्ठित भारतीय-अमरीकी वकील मनीषा सिंह के नामांकन की शुक्रवार को पुष्टि कर दी।
इसके साथ ही वह देश की आर्थिक कूटनीति की प्रभारी बन जाएंगी। उत्तर प्रदेश की रहने वाली मनीषा बचपन में अपने माता-पिता के साथ फ्लोरिडा आई थीं।
मनीषा अभी तक सीनेटर डैन सुलिवन की मुख्य वकील और वरिष्ठ नीति सलाहकार थीं।