भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, जालंधर से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब: इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह को कांग्रेस में शामिल करने की चल रही कोशिशों की चर्चा जोरों-शोरों पर चल रही है। जालंधर के रहने वाले हरभजन को पंजाब विधानसभा चुनावों में उन्ही के शहर से टिकेट दिया जा सकता है। आपको बता दें कि हरभजन ने 6 महीने पहले भी पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट रहे अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी।

जिसके बाद लगातार हरभजन सिंह कांग्रेस के कांटेक्ट में हैं। कांग्रेस भी हरभजन सिंह पार्टी में शामिल करने के संकेत पहले दे चुकी है। उनका कहना है कि रभजन अगर पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है। हरभजन सिंह पहले पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिध्धू भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिध्धू पंजाब के अमृतसर से अपनी पत्नी नवजोत कौर सिध्धू की सीट से चुनाव लड़ने वाले है।