भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों को उच्चतम स्तर की चेतावनी दी गई

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों को तत्परता के लिए उच्चतम स्तर की चेतावनी दे दी गयी है। इस चेतवानी का मकसद है की चक्रवात मोरा जिसने बांग्लादेश के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया है, अगर वो भारत को छुए तो तत्परता से मदद प्रदान की जा सके।

बंगाल की खाड़ी में अपनी वर्तमान स्थिति से चक्रवात उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि यह चक्रवात बांग्लादेश में चटगांव कल पहुँच सकता है।

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की, “इस चक्रवात के गहरे अवसाद पैदा करने की संभावना है और कल दोपहर / शाम को बांग्लादेश में भूमिगत होने की भी संभावना है। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”