भारत के अफ़्रीकी देशों से “अच्छे” रिश्ते हैं: हामिद अंसारी

अफ्रीकी देशों के साथ भारत के रिश्तों को ‘‘अच्छा’’ बताते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि भारत आईटी, टेली मेडीसिन एवं कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन देशों के साथ अपने संबंध बढ़ाना चाहता है।

मोरक्को की राजधानी रबात के लिए जाते समय विमान में संवादाताओं से बातचीत करते हुए अंसारी ने कहा, ‘‘मोरक्को के साथ हमारे विशेष संबंध एक उत्पाद फास्टेफट के कारण है जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में मोरक्को में भारतीय निवेश भी है।’’ उन्होंने कहा कि मोरक्को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मददगार रहा है।

अफ्रीका के प्रति अचानक बल दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर अंसारी ने कहा कि अफ्रीका के प्रति ध्यान हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के समय से ही अफ्रीका पर ध्यान दिया जा रहा है।