भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का दावा झूठा- पाकिस्तानी आर्मी

 

पाकिस्तानी आर्मी ने भारतीय सैनिकों के क्रॉस बार्डर करके 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने वाले भारते के दावे को झूठा बताया है। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारत की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है, ये सीमा पार से फायरिंग थी जो पहले भी होती रही है।

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की जमीन पर किसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है। अगर पाकिस्तान की ज़मीन पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तानी सेना ने ये बात इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन( ISPR)के एक फेसबुक पोस्ट के जरिये बताई। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन( ISPR)पाकिस्तान सेना का अधिकारिक मीडिया है और जनसंर्पक विभाग है जो पाकिस्तानी न्यूज मीडिया को सेना से जुड़ी जानकारी साझा करता है।

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि दरअसल ये सीमा पार फायरिंग थी जो पहले भी होती रही है। गोलीबारी रात के ढाई बजे से शुरू हुई और सुबह के आठ बजे तक जारी रही।
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक़ नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारत की तरफ़ से भिम्बर, हॉट स्प्रिंग, केल और लीपा सेक्टरों में फ़ायरिंग हुई।

भारतीय सेना ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस के जरिये दावा किया था उसने पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा के पास चरमपंथी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक्स की हैं।
भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि ये स्ट्राइक्स बुधवार रात को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी अड्डों पर की गईं, जब ये पक्की जानकारी मिली कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर जमा हो रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के डीजीएनओ से इस बारे में बात की गई है और उन्हें बता दिया गया है कि ये स्ट्राइक्स ख़त्म हो चुकी हैं और फ़िलहाल इनको जारी नहीं रखा जाएगा।