नई दिल्ली। पाकिस्तान अपने जेल में बंद 144 भारतीय मछुआरे को रिहा कर दिया है। कराची की लांडी जेल में बंद ये मछुआरे रिहा होने के बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुचें।
इससे पहले 145 मछुआरों के भारत पहुंचने की सूचना थी। हालांकि एक मछुआरे के नहीं आने के बारे पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
पाक रेंजर्स के डिप्टी सुपरिटेंडट फैजल ने इन भारतीय मछुआरों को अटारी सीमा स्थित जीरो लाइन पर बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार चौहान के सुपुर्द किया।