नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया और न ही वह किसी कीज़मीन का भूखा है | हमारे जवानों ने राष्ट्रहित और दूसरों के लिए लड़ते हुए बलिदान दिया है |
प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने किसी पर हमला नहीं किया | वह ना ही जमीन के लिए भूखा है | दो विश्व युद्धों में (जिसमें भारत का सीधे तौर पर कुछ दांव पर नहीं था) डेढ लाख भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। मोदी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मुद्दे को लेकर निरंतर आवाज उठा रहा है |
उन्होंने कहा कि भारत के लोग सामाजिक सद्भाव के सिद्धांत का पालन करते हुए दूसरे समुदाय के साथ मिलजुल कर रहते हैं | विदेश में मौजूद भारतीय समुदाय राजनीति में शामिल होने या विदेशी धरती पर सत्ता हथियाने में विश्वास नहीं रखता। भारी क़ीमत चुकाने के बावुजूद भी देश विश्व को अपने बलिदान का एहसास नहीं करा सका है | विदेश में बसे भारतियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे पानी कि तरह हैं और ज़रुरत के मुताबिक ढल जाते हैं |
प्रधानमन्त्री ने कहा कि वे जब भी विदेश में जहाँ भी जाते हैं वहां मौजूद भारतीय सैनिकों के स्मारक पर ज़रूर जाते हैं |
इस मौक़े पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रवासी भारतीय केंद्र केवल साधारण इमारत नहीं है बल्कि ये काम कि तलाश में भारत छोड़ने वाले पूर्वजों का स्मारक है | उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने विदेश में भी अपने देश कि संस्कृति और भाषा को जीवित रखा है |