भारत ने फिर दिखाई दुनिया को अपनी ताकत, किया अग्नि बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने कम दूरी की परमाणु क्षमता वाली अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा सूत्रों की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।

यह परीक्षण सुबह 8:30 बजे किया गया। बता दें कि जनवरी में भारत ने परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया था।