दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के मुताबिक ‘भारत माता की जय’ पर की जा रही बहस बनावटी है। जंग ने यह भी कहा कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ कहने से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा और देश की पूजा में फर्क होता है।
‘इंडिया टुडे टीवी’ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नजीब जंग ने कहा कि वह हर सुबह अपनी 95 साल की मां के पैर छूते हैं। क्या यह उनकी पूजा है? उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि विवादों के बीच लोग भाषा और शब्दों का सही मतलब खो रहे हैं।
पूजा के कई आयाम हैं और भारत माता की जय कहना अपने देश की पूजा है. पर यह अलग तरह की पूजा है। जंग ने कहा कि मैं किसी समुदाय या मजहब का प्रतिनिधित्व नहीं करता। भारत माता की जय पर बहस बनावटी विवाद है।
You must be logged in to post a comment.