भारत में रहने वाले सबसे पहले भारतीय हैं, पाकिस्तान हमें धर्म के नाम पर बांटने में कभी सफल नहीं होगा: राजनाथ सिंह

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे देश के ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह ने पडोसी देश पाकिस्तान पर भारत को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि 1947 में भी हमें धर्म के आधार पर बाँट दिया गया था जिसे हम अब तक नहीं भूले हैं। लेकिन इस बार पाकिस्तान अपने इन इरादों में सफल नहीं हो पायेगा।

हम सब भारतीय भाई हैं चाहे वे हिंदू मां की कोख से पैदा हुए हों या मुस्लिम मां की कोख से। भारत सभी को विकास की राह पर साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के अलावा दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ इस्लाम के 72 फिरके शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहते हो। आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ शांति के साथ रहना चाहते हैं। पाकिस्तान भी जानता है कि वह भारत को युद्ध में हरा नहीं सकता। ‘पाकिस्तान अगर सच में आयंकवाद को खत्म करना चाहता है और खत्म करने में असमर्थ है तो हम उनकी मदद करने को तैयार हैं।