इंडोनेशिया से फिर भूकंप की खबर है। जानकारी के अनुसार- पूर्वी इंडोनेशिया में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
न ही इससे पहले सुनामी सुनामी के लिए कोई अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक- भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के नियंत्रण वाले तिमोर द्वीप में केवल आठ किलोमीटर की गहराई में था। बता दें, इसी साल इंडोनेशिया में आए भूकंपों के कारण अभी तक 555 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
बता दें, इसी महीने 20 अगस्त को भी इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में भूकंप आया था। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.5 और 6.9 बताई गई थी। इस संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले इसी साल जुलाई में भी भूकंप आया था, जिसमें 400 से ज्यादा लागों की मौत हो गई थी।
बता दें, इससे पहले आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में भारी जानी और माली नुकसान की खबरें थीं। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि वे इस भूकंप के बाद हालात का आकलन कर रहे हैं। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बनी हुई है।
तब एक मीडिया हाउस ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंध एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो के हवाले से कहा था- ‘भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने अपने घरों को छोड़ दिया।’
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अगस्त के बाद गए 500 से ज्यादा ऑफ्टरशॉक महसूस किए गए हैं। इसके बाद भारी संख्या में लोगों के विस्थापन की भी खबरें थीं।
हालांकि इसके आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। एक अनुमान के अनुसार, भूकंप के अब तक आए झटकों में 72,000 घरों, 671 स्कूलों, 52 अस्पतालों व 128 धर्मस्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है।