भूकंप से हिला जापान, अब तक 9 की मौत

टोक्यो|जापान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसमें 9 लोगों की जान चली गई|इस भूकंप की चपेट में आने से कम से कम 800 लोगों के घायल होने की खबर है भूकंप से कई घर गिर गए जिसमें लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है|
1032649578
जापान के दक्षिणी इलाके में गुरुवार रात 6.5 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें अनेक मकान ध्वस्त हो गये और सडकों को नुकसान पहुंचा| कुमामोतो प्रीफेक्चर आपदा प्रबंधन अधिकारी तकायुकी तातसुशिता ने बताया कि दोनों मौतें माशिकी शहर में हुई है|