भोपाल : सरकारी अस्पताल में 60 साल की बुजूर्ग महिला के शव की आँखें खा गए चूहे

भोपाल : एक दर्दनाक घटना में एक बुजुर्ग महिला के शव की आंखों को भोपाल के एक सरकारी अस्पताल के परिसर में चूहे खा गए|बताया जा रहा है कि हमीदिया अस्पताल परिसर में ही शेयर एन केयर नाम की एक संस्था लोगों की मदद करने का काम करती है|
हमीदिया अस्पताल भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है|  अस्पताल परिसर में ही शेयर एन केयर नाम की  संस्था एक शेड के नीचे ही अस्पताल में भर्ती न किए जाने वाले मरीजों का इलाज करती है|  इस संस्था के लोगों को पिछले हफ्ते ही 60 साल की गुलाब बाई नाम की बुजुर्ग महिला अस्पताल परिसर में ही बेहोशी की हालत में मिली|

बुजुर्ग महिला की देखभाल करने वाला कोई नहीं था | इस संस्था के प्रमुख सयैद सुहैल हसन ने बताया कि वह लोग महिला को अस्पताल में भर्ती कराना चाहते थे | लेकिन उसकी देखभाल  करने वाला न होने की वजह से  उसे भर्ती नहीं किया गया|

जिसके बाद महिला का इलाज  संस्था के लोगों ने अस्पताल परिसर की शेड में ही शुरू कर दिया|  वहीं मंगलवार देर रात महिला की मौत होने के बाद उसके शव को कंबल से ढककर रख दिया|  इसके बाद महिला के शव को जब सुबह देखा गया तो चूहे उसके शव से उसकी आंखे खा चुके थे| इस मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात राज्य के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री ने कही है |