भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ नीतीश बने अर्जुन तो शरद यादव बने कृष्ण

बिहार: चुनावों के चलते पार्टियों में चल रही पोस्टर वार में सभी पार्टिया अपना अपना पोस्टर जारी कर रही है। अब बारी आई है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की।  उनके कार्यकर्ताओं ने नीतीश को  ‘अर्जुन’ और पार्टी के सीनियर नेता शरद यादव को ‘कृष्ण’ बना कर पोस्टर जारी किया है।  गुरुवार को  वाराणसी में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन में जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होने वाले हैं।  इससे पहले जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला है।  इसमें ‘सांप्रदायिकता फैलाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने वाली केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ  ‘जंग का एलान’ किए जाने की बात कही गई है। इस पोस्टर में महाभारत युद्ध का चित्रण किया गया है, जिसमें नीतीश कुमार को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है तो शरद यादव कृष्ण के रूप में नीतीश के रथ के सारथी बने हुए हैं।