भ्रष्टाचार मामले में BJP के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

चंडीगढ़: हरियाणा में कथित भूमि घोटाले के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव  समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है और चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए  जगह जगह बैरीकेड लगाए थे और पानी की बौछार का भी इंतजाम किया था। लेकिन कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस की चेतावनी को भी नहीं माना तो पुलिस ने इनपर लाठी चार्ज किया। जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

 आपको बता दें की  इस मामले में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप सोनी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गुरुग्राम की ग्वाल पहाड़ी मामले में हजारों करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाया है।