मंहगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, घरेलू गैस सस्ता

नई दिल्ली, 1 जून , महंगाई की बढ़ती मार के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी पर फिर से बोझ डाल दिया है।

पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे फी लीटर की बढो़त्तरी की गई है। जबकि डीजल के दामों में 50 पैसे फी लीटर का इजाफा किया गया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई शरह ( Rate) में वैट शामिल नहीं है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें जुमे की आधी रात से लागू हो गई।

वहीं दूसरी ओर गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 45 रुपये तक घटाए गए हैं। गैर सब्सिडी का सिलेंडर अब 847 रुपये की बजाय 802 रुपये में मिलेगा।

तेल कंपनियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल के महंगे होने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं।

मुल्क की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन आर एस बुटोला के मुताबिक हालिया दिनों में डॉलर अगर मजबूत नहीं हुआ होता तो हमारा नुक्सान और भी कम हो गया होता। डॉलर मजबूत होने की वजह से ही कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद तेल कंपनियों को पेट्रोल की कीमत में इज़ाफा करना पड़ा है।

बढो़त्तरी के बाद चार शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर —– –पुरानी कीमतें —– नई कीमतें

दिल्ली ——- 63.09 ——– 63.99
मुंबई ——– 69.73 ——– 70.68
कोलकाता—— 70.35 ——– 71.29
चेन्नई ——- 65.90 ——- -66.85

बढो़त्तरी के बाद चार शहरों में डीजल के दाम

महानगर —– पुरानी कीमतें —– नई कीमतें
दिल्ली ——- 49.69 ——- –50.25
मुंबई ——- 56.04 ——— 56.66
कोलकाता ——53.97 ——— 54.56
चेन्नई ——- 52.92 ——— 53.53

——-बशुक्रिया: अमर उजाला