पुलिस से बचने के लिए हथियार स्मगलिंग अक्सर नये-नये तरीके अपनाते रहते हैं। मछली का पेट फाड़ कर उसमें हथियार रख कर दूसरों रियासतों में सप्लाइ करनेवाले पांच स्मगलिंग को पुलिस ने सनीचर की रात पीरबहोर थाने के कृष्णा घाट के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच पिस्टल और नौ मैगजीन मिले हैं। दबोचे गये स्मगलरों में नीतीश कुमार (मुंगेर), मनीष कुमार (बसंत विहार कॉलोनी, मुंगेर), गुड्ड शर्मा (जड़बेहरा, मुंगेर), संजय कुमार (मुंगेर) व राहुल कुमार (दरियापुर , मुंगेर) शामिल हैं।
हाल में ही दिल्ली पुलिस की तरफ से पकड़े गये दो मुजरिमों के पास से 99 पिस्टल और मैगजीन मिले थे, उन स्मगलरों से भी पकड़े गये मुजरिमों का लिंक जुड़ा हुआ है। ये लोग माओनवाजों को भी हथियार सप्लाइ किया करते थे।
प्रेस कांफ्रेंस में इतवार को एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सनीचर की रात पुलिस को इत्तेला मिली कि कृष्णा घाट के नजदीक कुछ हथियार स्मगलर डिलिंग करनेवाले हैं। इत्तेला के बाद पीरबहोर थाना इंचार्ज एसए हाशमी की टीम ने छापेमारी कर पांच स्मगलरों को दबोच लिया। इनकी तलाशी ली गयी, तो इनके पास से पांच पिस्टल व नौ मैगजीन मिले।
कई रियासतों में फैला है नेटवर्क
पकड़े गये मुजरिमों का नेटवर्क यूपी, दिल्ली के साथ कई रियासतों में फैला है। एसएसपी ने बताया कि मुंगेर से ये हथियार को सस्ते दामों में खरीद कर दूसरे रियासतों में ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचते थे। इनके नेटवर्क को खंगालने में पुलिस लगी हुई है। गिरोह में एकबाल समेत कई और स्मगलर शामिल हैं, जिन्हें पुलिस दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। बरामद हथियारों पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है।