चान्हों थाना इलाक़े के टांगर वाकेय चर्च के नज़दिक मज़हब तब्दील के एक मामले को लेकर बजरंग दल व सरना समिति के लोगों ने मंगल को जाम कर हँगामा किया। उनलोगों का इल्ज़ाम था की चर्च में रहने वाले नवीन तिरकी लालच देकर इलाक़े में मजहब तब्दील करा रहे हैं। उनके वजह ही यहाँ के 8-10 अहले खाना के लोगों ने ईसाई मजहब कुबूल कर लिया है। बजरंग दल व सरना समिति के कर्कुनान नवीन तिर्की को टांगर से वापस चले जाने की मांग कर रहे थे। मामले की इत्तिला मिलने पर चान्हों पुलिस के साथ इंस्पेक्टर बंधन बाखला वहाँ पहुंचे और लोगों को समझा कर पुर अमन किया।
बटाया जा रहा है की टांगर देशवाली के बांधना उराव नामी सख्श ने अपनी बीवी के साथ हल ही में ईसाई मजहब कुबूल कर लिया है। इल्ज़ाम है की इसमें इश्तिहार करने वाले नवीन तिर्की का ही अहम किरदार है। इसकी जानकारी मिलने पर मंगल की सुबह करीब 7 बजे टांगर एजी चर्च के नज़दिक बजरंग दल व सरना समिति के लोग पहुँच गए और करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। लोगों ने दो दिन के अंदर नवीन तिर्की को टांगर छोड देने की धम्की दी है। इधर, नवीन तिर्की ने इस इल्ज़ाम को बेबुनियाद बताया है।