मज़दूरों के ख़ून पसीने से बने ताज-महल पर कोई विवाद नहीं: योगी

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल को राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए कहा, ” यह यादगार भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बना है, इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

श्री योगी ने आज यहां प्रैस कान्फ़्रैंस में कहा कि ताज-महल राष्ट्रीय विरासत है, इस पर किसी किस्म का विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगरा देश‌ का प्रमुख पर्यटन स्थल है। ताज-महल भारतीय धन से बना है। इसे यादगार बनाने के लिए भारतीय मजदूरों ने अपना ख़ून पसीना बहाया है। यह एक अत्याधुनिक कला है। इसकी सुरक्षा और सुधार का काम सरकार का है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक संगीत सोम ने पिछले दिनों एक बयान में ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। वहीं कुछ अन्य नेताओं ने कहा था कि इस विश्व विरासत के दर्शन के लिए लाखों स्थानीय और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।