गुवाहटी: मणिपुर में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। उनकी पार्टी पीआरजेए के संयोजक एरेंड्रो लीचनबाम ने कहा कि शर्मिला थोबाल सीट से चुनाव लड़ेंगी।
मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट 3 फरवरी को जारी की थी। जिसमें इबोबी को थोबाल से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि अफस्पा के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठी 44 साल की शर्मिला ने 16 साल लंबी चली। जिसे उन्होंने पिछले साल अगस्त में खत्म किया है। शर्मिला राजनीति में नई हैं जबकि इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार तीन बार से सत्ता में है।
पिछले साल अक्टूबर में अपनी पार्टी पीआरजीए को लॉन्च करते हुए शर्मिला ने कहा था कि वह दो सीटों- थोबाल और खुराई से लड़ेंगी और हाल ही में उनकी पार्टी को ‘सीटी’ चुनाव चिन्ह मिला है।