मतदान करने के बाद प्रज्ञा ठाकुर बोली- ‘यह धर्मयुद्ध है’

मध्यप्रदेश लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र 230 रिेवेरा टाउन पहुंचकर मतदान किया। साध्वी प्रज्ञा जब वोट डालने आई उस समय वह मौन थी और मीडिया से बात तक नहीं की।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, मतदान करने बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार पर मैंने अपना मतदान किया और सभी से मतदान करने का आग्रह करती हूं।

क्योंकि यह हमारा अधिकार और हम अपने राष्ट्र धर्म में अपनी हर प्रकार से योगदान देने को तत्पर रहें। कोई भी मतदान के लिए निराशा का भाव अथवा उपेक्षित भाव रखे बिना मतदान करें। राष्ट्र यज्ञ में हमारी आहूति आवश्यक है और लोकतंत्र में सबसे दान है। यह धर्म युद्ध है।