मताधिकार सुरक्षित रखना है तो धोखेबाज को वोट मत करना- शरद यादव

शहर में राजद के उम्मीदवार शरद यादव ने कहा कि अपने मताधिकार को अगर अगले लोकसभा के लिए सुरक्षित रखना है, तो धोखेबाज को वोट मत करना। अगर धोखेबाज की केंद्र में सरकार बन गई, तो फिर अगली बार से चुनाव नहीं होगा और आप वोट नहीं गिरा पाओगे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि आज देश विकट हालत में है। आज लड़ाई देश में मताधिकार का हक सुरक्षित रखने की चल रही है। जुमलेबाज सरकार ने 42 वादे किए थे।

अच्छे दिन लाएंगे, गंगा साफ कराएंगे, रोजगार दिलाएंगे, सबों के खाते में 15-15 लाख दिलाएंगे, स्वामीनाथन कमेटी लागू कर किसानों की फसलों के मूल्य का डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य दिलाएंगे सहित अन्य कई वादे किए थे। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किए। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको जुमलेबाज ने ठगा नहीं।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, शरद यादव ने कहा कि इस बार कोसी की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा प्रखंड के सरौनीकला काली स्थान मैदान पर आयोजित सभा में शरद यादव ने कहा कि देश संकट से गुजर रहा है।

इस संकट से मतदाता ही देश को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का हाल बेहाल है। फसल का वाजिब कीमत उन्हें नहीं मिल रहा है। नरेंद्र मोदी ने देश और नीतीश कुमार ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया।