मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को धर्म के आधार पर बांटे जाने की हो रही साजिश

भोपाल: मध्यप्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड ने कर्मचारियों को धर्म के आधार पर छुट्टियां करने का फरमान देकर एक नए विवाद को आजम दे दिया है।  दरअसल, बोर्ड ने अपने कर्मचारियों की सवैतनिक छुट्टियों  को धर्म के आधार पर विभाजित किया है जिसमें हिंदू कर्मचारियों को अलग-अलग त्यौहार जैसे जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दीपावली के दूसरे दिन और गुरूनानक जयंती पर छुट्टी देने का फरमान जारी हुआ है। वहीँ  मुस्लिम कर्मचारियों के लिए जन्माष्टमी, ईदुज्जुहा, मोहर्रम, गुरूनानक जयंती और मिलाद उन नबी की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। बोर्ड के इस फैसले पर कर्मचारियों  ने जमकर विरोध करते हुए कहा है कि बोर्ड ने कर्मचारियों का भारत-पाक की तरह विभाजन कर दिया है जोकि उन्हें हरगिज मंजूर नहीं है। उन्होंने इस आदेश को बदले जाने की मांग की है।  कर्मचारियों का कहना है कि बोर्ड ने कर्मचारियों का भारत-पाक की तरह विभाजन कर दिया है।