मध्य प्रदेश: भगवा गुंडों की गुंडागर्दी बीफ रखने के इलज़ाम में मुस्लिम महिलाओ को पीटा

मध्य प्रदेश: बीफ के इलज़ाम में दलित और मुस्लिम के ऊपर हमले रुकने का नाम नही ले रहे हैं। ताज़ा मामला एम.पी. के मंदसौर का है। मंदसौर एमपी की राजधानी भोपाल से 300 किलोमीटर की दूरी पर  एक क़स्बा है जहाँ पे पुलिस के सामने ही दो मुस्लिम महिलाओ की पिटाई हुयी पिटाई होते समय जनता भी तमाशीन बनी रही है कुछ ने इस पूरे मामले का विडियो बनाया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पुलिस ने दोनों महिलाओ को रेलवे स्टेशन पे बीफ के मांस की स्मगलिंग के इलज़ाम में गिरफ्तार किया, पुलिस ने 30 किलो मांस रखने के इलज़ाम में महिलाओ को गिरफ्तार किया था मांस किस जानवर का है इसकी पुष्टि नही हुई है लेकिन तभी रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोग महिलाओ पर हमला कर देते हैं हमले के वक़्त पुलिस आसानी से महिलाओ को हमलावर के गिरफ्त में आने देती है वही स्टेशन पे मौजूद आम लोग में से कुछ लोग इस मामले का विडियो बनाने में लग जाते हैं।

भीड़ द्वारा जी भर के पिटाई के बाद पुलिस महिलाओ को थाने ले जाती है जहाँ डाक्टर के प्राथमिक रिपोर्ट में महिलाओ से बरामद मांस को गाय का मांस न होने की पुष्ठी की गयी है वही महिलाओ पे बिना परमिट के मॉस को ले जाने का आरोप लगा कर हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने महिलाओ पे हमला करने वालो पे किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है।