मध्य प्रदेश में नाबालिग लड़की से रेप, लड़की ने खुद को जिंदा जलाया

मध्यप्रदेश के सिवनी में हैवानियत भरी घटना सामने आई। 10 नवंबर गुरुवार की रात दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से उसी की बहनों के सामने रेप की वारदात को अंजाम दिया। अपने साथ हुई इस दरिंदगी के बाद पीड़िता सह नहीं और खुद को जिंदा जला लिया।

बताया जा रहा है कि बरघाट थाना अंतर्गत गांव गांगपुर निवासी पीड़िता के परिवार वाले बाहर गए हुए थे। घर में नाबालिग बहनें अपनी एक और छोटी बहन के साथ अकेली थीं।

इस बीच अचानक धारनाकला निवासी दो युवक लड़कियों के घर में जबरन घुस गए और बहनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर भी आरोपी पीछे नहीं हटे और नाबालिग बहनों में से सबसे बड़ी बहन से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

वारदात की पता चलते ही पड़ोसी घर के सामने इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी तुंरत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा जबरन खोलते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है इस बीच घटना से आहत रेप पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वो कुएं में कूद गई। उसको बचाने की सारी कोशिशें नाकाम हो गई रेप पीड़िता अपनी जिंदगी हार गई।
बरघाट पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।