मध्य प्रदेश सरकार बासमती पेटेंट की कोशिश कर रही है: सीएम

देश के कई राज्यों द्वारा बासमती चावल को पेटेंट कराने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बासमती चावल को पेटेंट कराने के पुरजोर प्रयास करने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां मध्य प्रदेश श्रेष्ठ कृषि क्रांति कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए यह वादा किया।

शिवराज ने बताया कि राज्य सरकार बासमती चावल का पेटेंट प्राप्त करने का पुरजोर प्रयास कर रही है। इसके लिए अन्य राज्यों के दावों को हम चुनौती भी दे रहे हैं।

वह रविवार को यहां एक समारोह में किसानों को संबोधित कर रहे थे।