नई दिल्ली 10 जनवरी। वीके सिंह ने कांग्रेस लीडर मनीष तिवारी के बयान का सख्त मुखालफत करते हुए कहा कि आजकल उनके पास कोई काम नहीं है। इसीलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए वीके सिंह ने यह भी कहा कि उनकी किताब में सभी बातें लिखीं है। अगर उसे पढ़ लें तो सभी बातें साफ हो जाएंगी।
बता दें कि कांग्रेस लीडर मनीष तिवारी ने एक ऐसी खबर पर मुहर लगाई है जिससे सियासत से लेकर सेना तक हड़कंप मचा है। एक अंग्रेजी अखबार ने खबर छापी थी कि सेना की दो टुकड़ियों ने साल 2012 में दिल्ली की ओर कूच किया था।
तब तो मनमोहन हुक ने इस खबर को झूठा कहा था, लेकिन अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस खबर को सच कहा है। उस समय सेनाध्यक्ष थे वीके सिंह जो अब मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। मनीष तिवारी के इस दावे को वीके सिंह ने बकवास करार दिया है।
You must be logged in to post a comment.