मनोज तिवारी के अच्छे दिन, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मनोज तिवारी को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सतीश उपाध्याय की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।”

बयान के अनुसार, भाजपा सांसद नित्यानंद राय को भाजपा की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं, जबकि राय बिहार में उजियारपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।