बलिया: उत्तर प्रदेश में आज दुबे छपरा में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा की यदि भाजपा को वोट नहीं देंगे तो अपने ही देश में शरणार्थी बन जायेँगे।
भजोपुरी फिल्मों के नायक एवं गायक अथवा भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज दुबे छपरा के पीएन इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
भोजपुरी में भाषण देकर और कई भोजपुरी गाने सूना कर भाजपा उम्मीदवार ने लोगो से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। साथ ही तिवारी ने लम्बे लम्बे चुनावी वादे करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
देश में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार व अव्यवस्था का बोलबाला समाप्त किया जाएगा। अपराधी जेल में होंगे। विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे।
वहीं बड़े बोलते हुए तिवारी ने ये भी कहा की अगर आप इस बार चूक गए तो अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह रहना पड़ेगा। साथ ही चुनावी सभा में उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता संत सतपाल जी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर काम बोलता होता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते।
समाजवादी पार्टी भी उसी थाली के चट्टे बट्टे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभ नारायण पांडेय व संचालन अमिताभ उपाध्याय द्वारा की गयी।
साथ ही बिहार के सांसद जनार्दन सिंह, बलिया के सांसद भरत सिंह, झारखंड के पूर्व सांसद गणेश मिश्र, पूर्व विधायक मुंशी लाल वर्मा, सुरेंद्र सिंह, विनोद शंकर दुबे,जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह प्रधान बेलहरी, मनटन वर्मा प्रधान बैरिया, बच्चा यादव, केके पांडेय, मुक्तेश्वर सिंह, वंदना तिवारी, जनेश्वर मिश्र सहित दर्जनों लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास व अमन शांति के लिए भाजपा को मतदान करने का आग्रह किया।