90 के दहा में सेक्स सिंबल नाज़रीन पर जादू कर देने वाली मशहूर अदाकारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन, इस बार बुरी खबर है। ड्रग तस्करी के मामले में बॉलीवुड अदाका ममता कुलकर्णी को केन्या में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
जबकि उनके शौहर विजय उर्फ विकी गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज़राये के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स ड्रग एनफोर्समेंट एजेसी (डीईए) और मोम्बासा पुलिस डिपार्टमेंट के ज्वाइंट ऑपरेशन में ममता व उनके शौहर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। ममता के शौहर विकी को एक खतरनाक ड्रग तस्कर बताया जाता है। उसे दुबई में उम्र कैद की सजा भी हुई थी। गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी फिल्मों में अपने बोल्ड सीन के मशहूर रही है। वह सलमान, शाहरूख जैसे टॉप सितारों के साथ काम कर चुकी है। कुछ दिन पहले अदाकारा के संन्यासिन बनने की भी खबरें आई थी।