मरकज़ी वज़ीर नितिन गडकरी को जूता मारने की कोशिश, मुल्ज़िम गिरफ्तार

पुणे में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी को इंतेखाबी इजलास के दौरान किसी ने जूता मारा है और जूता मुंह पर लगा है| आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधान सभा इंतेखाबात की तश्हीर चल रहे हैं और लीडर मुसलसल रैली और इजलास कर रहे हैं| इस इंतेखाबी इजलास में किसी ने नितिन गडकरी को जूता मार दिया है|

महाराष्ट्र के लातूर में मरकज़ी वज़ीर नितिन गडकरी ने लोगों से कहा कि पैसे सबसे ले लो , लेकिन वोट बीजेपी को देना | गौरतलब है कि इलेक्शन कमीशन ने आज नितिन गडकरी को नोटिस भी भेजा है| इलेक्शन कमीशन का नीतिन गडकरी को नोटिस का 8 अक्टूबर तक जवाब देना है| दरअसल एक इंतेखाबी इजलास में नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के लातूर में मुतनाज़ा बयान दे दिया है| गडकरी ने यह बयान नोट के बदले वोट को लेकर दिया है|

गडकरी महाराष्ट्र में विधानसभा इंतेखाबात की तश्हीर की रैली के दौरान बोल रहे थे| गडकरी ने कहा, ”बस एक बात याद रखना कि जिनको खाना है खाओ| पीना है पियो| जो मिलने वाला है सब ले लो|”

गडकरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ”हराम की कमाई गरीबों को मिलने का यही तो वक्त है| लक्ष्मी को नहीं, बोलना नहीं| मगर इ‍लेक्शन में बीजेपी को ही वोट करना, भूलना नहीं|”