मरकज़ी हुकूमत के ज़मीन अराजी बिल का मुखालिफत, नीतीश कुमार भूख हड़ताल पर

मरकज़ी हुकूमत के ज़मीन अराजी बिल के खिलाफ वजीरे आला नीतीश कुमार सनीचर को जदयू के रियासती हेड क्वार्टर में 24 घंटे के भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनके साथ रियासती सदर वशिष्ठ नारायण सिंह समेत एमपी, वज़ीर, पटना जिले से आनेवाले एमएलए, विधान पार्षद समेत पार्टी के ओहदेदार शामिल होंगे। वजीरे आला सुबह 10 बजे पार्टी दफ्तर पहुंच जायेंगे, जहां वह अगले दिन सुबह 10 बजे तक मौजूद रहेंगे।

हड़ताल के दौरान नीतीश समेत पार्टी के तमाम लीडर सिर्फ नींबू पानी लेंगे। वहीं, पटना के अलावा तमाम जिलों और ब्लॉक हेड क्वार्टर में 12 घंटे का भूख हड़ताल होगा।

जुमे की देर रात तक हड़ताल पर गद्दा, पंखा समेत लाइट की पूरी इंतेजाम कर दी गयी। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद जदयू के रियासती सदर वशिष्ठ नारायण सिंह ने हड़ताल पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल प्रोग्राम की तैयारी पूरी कर ली गयी है। वजीरे आला की कियादत में पार्टी हेड कवर्टर में 24 घंटे का भूख हड़ताल सनीचर की सुबह 10 शुरू होगा और इतवार की सुबह 10 बजे यह खत्म होगा।