जुमे के रोज़ महाराष्ट्र की हुकूमत को बडा झटका लगा। पब्लिक सर्विस व तालीमी इदारो में मराठियों के 16 फीसदी रिजर्वेशन के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
इसके अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट ने पब्लिक सेक्टर में मुसलमानों के 5 फीसदी रिजर्वेशन पर रोक लगा दी है जबकि एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में इसे लागू करने का फैसला लिया। पृथ्वीराज चव्हाण ने इलेक्शन से कुछ दिन पहले ही रिजर्वेशन पर यह फैसला लिया था। बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले से तनाज़ा शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के वज़ीर ए आला देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में ले जाएंगे। महाराष्ट्र में रहने वालों में 30 से 35 फीसद लोग मराठा हैं।