मोकामा के जदयू एमएलए अनंत कुमार सिंह को बुध की शाम सात बजे उनके एक माल रोड वाकेय रिहाइशगाह से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच नौजवानों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पांच घंटे तक अनंत सिंह के रिहाइशगाह में चले सर्च मुहिम के बाद इंसास राइफल की खाली छह मैगजीन, एक बुलेट प्रूफ जैकेट, खून से सने कपड़े और लदमा वाकेय गांव में हुई छापेमारी में खून से सनी लाठी बरामद की गयी है। पुलिस बरामद लाठी व खून से सने कपड़े को पुटुस के अगवा व कत्ल के मामले से जोड़ कर तहक़ीक़ात कर रही है।
इन समानों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जायेगा। फिलहाल पुलिस ने अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी बिहटा में 14 नवंबर को हुए ठेकेदार राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह को अगवा करने मामले में एमएलए अनंत सिंह गिरफ्तार की है। इसके अलावा रिहाइशगाह से मिले मैगजीन को लेकर सेक्रेट्रिएट थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को सेक्रेट्रिएट थाना ले जाया गया। वहां से छाती में दर्द की शिकायत पर उन्हें राजवंशी नगर अस्पताल में ले जाकर उनकी मेडिकल जांच करायी गयी। इसके बाद अनंत सिंह को दानापुर के एसीजेएम त्रिभुवन नाथ के रिहाईशगाह पर पेश किया गया, जहां बिहटा में दर्ज मामला नंबर 859/14 की सुनवाई की गयी। वहां से उन्हें 14 दिन की अदालती हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। एमएलए की गिरफ्तारी के मुखालिफत में जुमेरात को बाढ़ बंद के मद्देनजर देर रात बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स को वज्रवाहन के साथ बाढ़ भेजा गया। एडीजी (हेड क्वार्टर) सुनील कुमार ने बताया कि हर हाल में कानून निज़ाम कायम रखा जायेगा। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाये गये हैं।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी होने की इत्तिला मिलने के बाद उनके हामियों ने काफी हंगामा किया और जिप्सी को रोकने की कोशिश किया। हालांकि, पहले से ही बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद थी और हामियों को खदेड़ दिया गया और अनंत सिंह को सख्त सेक्युर्टी में सेक्रेट्रिएट थाने में रखा गया। उधर बाढ़ अनंत सिंह के हामियों ने कैडल मार्च निकाला और एनएच को जाम कर दिया।