मर्द के पेट में पल रहा था बच्चा!

रांची : रियासत के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गये, जब एक मर्द के पेट में बच्चे की बनावट पाया गया। उस सख्श के पेट में एक ट्यूमर था, जिसका सर्जरी महकमा के डॉ शीतल मलुआ की कियाद्त में उनकी टीम कर रही थी।

ट्यूमर (टेरोटोमा) में डॉक्टरों को बाल, हाथ, दांत, नाखून और हड्डी मिले। वह सख्श चाईबासा से इलाज कराने रिम्स आया था। उसे पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। उम्र के हिसाब से भी उसका जिशमानी डेवलोपमेंट नहीं हो पा रहा था। 22 साल की उम्र में वह 14 साल के लड़के जैसा दिखता था। डॉक्टरों की मानें तो उसका जिश्मनी डेवलोपमेंट ट्यूमर की वजह से मुतासीर हो रहा था। ट्यूमर की वजह से उसकी आंत और जिश्म के कई अहम हिस्सा भी मुतासीर हो रहे थे। मरीज काफी परेशानी में था।

चाईबासा के रहने वाले आरएस तुबिद (बदला हुआ नाम) करीब 10 साल से अपने पेट में ट्यूमरनुमा इंसानी शक्ल को लेकर घूम रहा था। ट्यूमर का आकार में बड़ा होने की वजह से जमशेदपुर, चाईबासा और रांची में कई जगह डोकटरी मशवरा लेने के बाद भी कोई उसका ऑपरेशन करने के लिए तैयार नहीं था।

रिम्स में डॉ शीतल मलुआ ने जांच के बाद उसे एड्मिट कराया। जरूरी जांच कराने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान उसके ट्यूमर में इंसानी शक्ल के हिस्से मिले। मिले. को निकालने के बाद मरीज अब पूरी तरह से सेहतमंद है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।